20 अगस्त 2015 - 18:07
 सऊदी युद्धक विमानों के हमले में दसियों यमनी मारे गए।

सऊदी अरब के पाश्विक आक्रमण में यमन के दसियों व्यक्ति हताहत हो गये। अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के अलबैय्ज़ा प्रांत के मिकरास नगर पर बमबारी की जिसमें १० यमनी नागरिक मारे गये।

सऊदी अरब के पाश्विक आक्रमण में यमन के दसियों व्यक्ति हताहत हो गये। अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के अलबैय्ज़ा प्रांत के मिकरास नगर पर बमबारी की जिसमें १० यमनी नागरिक मारे गये।
सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार यमन के पश्चिम में स्थित अलहुदैदा बंदरगाह पर भी बमबारी की जिसमें तीन यमनी नागरिक मारे गये। इसी प्रकार सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के उत्तर में स्थित इमरान नगर में शिक्षा व प्रशिक्षा कार्यालय पर बमबारी की थी जिसमें १९ यमनी मारे गये थे।
इसी प्रकार इस हमले में १८ यमनी घायल भी हुए थे। इसी प्रकार सऊदी युद्धक विमानों ने अन्नज़ीर क्षेत्र के राज़ेह नगर पर बमबारी की जिसमें एक यमनी नागरिक मारा गया। सऊदी युद्धक विमानों ने अपने पाश्विक हमलों को जारी रखते हुए यमन के तइज़ प्रांत में राष्ट्रपति भवन और उसके समीप बमबारी की।
यमनी सेना ने जवाबी कार्यवाही में जीज़ान में सऊदी अरब की सबसे बड़ी सैनिक छावनी पर प्रक्षेपास्त्रों से हमला किया।